रोमांचक फाइनल महिला हॉकी मैच में भदोही ने प्रयागराज को पेनाल्टी शूट में 3·1 से शिकस्त दी

रोमांचक फाइनल महिला हॉकी मैच में भदोही ने प्रयागराज को पेनाल्टी शूट में 3·1 से शिकस्त दी

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद हांकी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय महिला हॉकी मैच फाइनल मुकाबला प्रयागराज और भदोही के बीच खेला गया।मैच के फस्ट क्वाटर में दोनों टीमों का स्कोर 0–0 रहा। वहीं मैच के दूसरे क्वाटर में भदोही ने तीन गोल किया जिसमें आंचल सिंह दो गोल और अनु ने एक गोल किया।वहीं प्रयागराज टीम की कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सकी।
मैच के तीसरे क्वाटर में प्रयागराज की टीम ने दो गोल किया जिसमें अनु ने एक गोल और मानसी ने एक गोल कियामैच के अंतिम क्वाटर में प्रयागराज की टीम की खिलाड़ी राची ने एक गोल किया।इस तरह प्रयागराज और भदोही की टीम ने चारों क्वाटर के एक घंटे में 4–4 बराबर गोल होने पर पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से हार जीत का फैसला हुआ। पेनाल्टी शूट आउट के दौरान भदोही की टीम ने 3 गोल किया जिसमें प्रतीक्षा, सृष्टि और आंचल ने एक– एक गोल किया वहीं प्रयागराज की टीम की तरफ से अर्शी ने एक गोल किया इस तरह से हॉकी मैच भदोही की टीम मैच 3 -1 से जीत गई ।
मैच के दौरान बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आंचल एवं बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच रोमा यादव जो गोल कीपर की भूमिका में थी और मैच के दौरान स्टोक में मैच जिताया।बेस्ट स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट सृष्टि यादव मैच के दौरान 5 गोल की।बेस्ट गोल कीपर रोमा यादव और बेस्ट डिफेंडर अर्शी को चुना गया इस दौरान सभी को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा देवी, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विशिष्ट अतिथि गण प्रधान सीता जायसवाल , ज्योति तिवारी, वंदना कुशवाहा, विनीता मसीह सहित आयोजक मंडल द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम प्रयागराज की कैप्टन अर्शी ने और विजेता टीम भदोही की कैप्टन रोमा यादव को शील्ड प्रदान किया गया। मैच के दौरान स्कोर की भूमिका अविनाश यादव
फील्ड अंपायर की भूमिका में राष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी प्रांजल मिश्रा एवं आकाशदीप ने निभाई।

सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। महिला हॉकी प्रतियोगिता का संचालन सुनील कुमार जायसवाल व जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान आयोजक समिति के संरक्षक डॉक्टर लव कुश प्रजापति शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, अमरनाथ जयसवाल,सचिव संदीप तिवारी,संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी,ज्योति तिवारी सीता जायसवाल अभय जायसवाल,बृजेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in