गंगा नर्मदा मिलन समारोह पर होटल गोपाल मिडवे के तत्वाधान में होगा 11 कुं ट्टल हलवा महाप्रसाद का वितरण।

ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा /ओंकारेश्वर आज 5 जून को गंगा दशहरा के पावन दिवस पर महामाई मां नर्मदा के दक्षिणी तट पर होटल गोपाल मरवा के मालिक श्री ईश्वर चंद्र अग्रवाल के द्वारा प्रतिवर्ष की परंपराओं के अनुसार इस वर्ष से भी महामाई मां नर्मदा एवं गंगा मिलन दिवस पर 11 वे क्रिस्टल हलवा महाप्रसाद का का भोग मां गंगा एवं नर्मदा जी को लगाया जाएगा परंपराओं के अनुसार गंगा दशमी के दिवस पर ऐसा कहा जाता है कि स्वयं मां गंगा नर्मदा जी से मिलने के लिए आती है और प्राचीन परंपराओं के अनुसार गंगा दशमी के दिवस पर वर्षा हो या ना हो प्रकृति के रूप से नर्मदा जी के जाल में बढ़ोतरी हो जाती है एवं नर्मदा जल का कलर भी परिवर्तित हो जाता है जिसको लेकर आम जनमानस में ऐसी धारणा है कि स्वयं गंगा मैया मां नर्मदा से मिलन के लिए यहां पर प्रकट होती है जिनके स्नान दर्शन पूजन के लिए मां नर्मदा के दक्षिण तक खेड़ी घाट पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों का आवागमन होता रहता है इसी अवसरों का भक्तों को पुण्य लाभ मिले इन्हीं भावनाओं को लेकर होटल गोपाल मिडवे के द्वारा अनेक वर्षों से यहां पर मां गंगा एवं रेवा पूजन किया जाता है उसके बाद हजारों श्रद्धालुओं को महा प्रसाद का वितरण किया जाता है उपरोक्त जानकारी गोपाल मिडवे के मैनेजर श्री अशोक जदव के द्वारा दी गई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in