मिशन समाधान के अंतर्गत सूचीबद्ध कराते हुए आज दिनांक 05 जून 2025 को स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

औरैया 05 जून 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील व विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बरकसी निवासी नन्हे खा द्वारा अपनी भूमि का रकवा कम होने की शिकायत करते हुए अवगत कराया कि मेरी भूमि निर्धारित माप के अंतर्गत कम है उसे नपती कराते हुए पूर्ण कर दी जाए। जिलाधिकारी ने मिशन समाधान के अंतर्गत सूचीबद्ध कराते हुए आज दिनांक 05 जून 2025 को स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा उपस्थित उप जिलाधिकारी बिधूना के साथ-साथ लेखपाल आदि के माध्यम से नपती कराते हुए पड़ोसी के खेत के बढ़े हुए रकवे को नपती के अनुरूप कराते हुए मामले को दो दोनों पक्षों के समक्ष निष्पक्षतापूर्वक सहमति के साथ निस्तारण कराया।
उक्त अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि मौजा में लगभग 35 वर्ष से (चकबंदी के बाद) से तीन चकमार्ग/चकरोड अवैध रूप से कब्जा किए गए थे जिसको तत्काल नपती कराते हुए चिन्हांकन कराया और ग्राम प्रधान जसवंत सिंह यादव को मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने को कहा। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने अवगत कराया कि उनके घरों से निकलने वाले पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे घरों के सामने गढ्डों में पानी रोकना पड़ता है और गड्ढे भरने के उपरांत बाल्टी आदि के माध्यम से उन्हें खाली किया जाता है पानी निकासी हेतु नाली से अवैध कब्जा हटवा दिया जाए जिससे हम लोगों की समस्या का समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने तत्काल स्थिति को देखा और अवैध कब्जेदारों से आज ही नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने को कहा तथा ग्राम प्रधान को कल नाली सही कराने तथा आबादी की भूमि में बने गढ्डों को और गहरा कराकर पानी निकासी की व्यवस्था करने को कहा जिससे समस्या का दो दिन में समाधान हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनाकिया, लेखपाल, राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in