Skip to main content

Aaj Tak24x7

शहरी क्षेत्र में चल रहे रिफॉर्म के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर इंसेंटिव के लिए शासन को भेजें : नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय

शहरी क्षेत्र में चल रहे रिफॉर्म के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर इंसेंटिव के लिए शासन को भेजें : नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय

ग्वालियर। शहरी क्षेत्र में चल रहे रिफॉर्म के कार्यों को और अधिक बेहतर बनाने एवं अच्छे कार्यों के लिए शहरो को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा इंसेंटिव की घोषणा की गई है, जिसको लेकर आज शनिवार को नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
बाल भवन में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, कार्यपालन यांत्रिक श्री पवन सिंहल, श्री ए पी एस जादौन, श्री आरके शुक्ला, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2025 26 के अंतर्गत अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म को लेकर सरकार द्वारा घोषित किए गए इंसेंटिव पर चर्चा करते हुए निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा किए गए वाटर सीवरेज एवं स्ट्रांम वॉटर ड्रेनिंग के जीआईएस मेपिंग के कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजें। जिससे 3 करोड रुपए का इंसेंटिव मिल सके। इसके साथ ही ऑनलाइन मैपिंग डेटाबेस ऑफ़ म्युनिसिपल ऐसेट एंड डिजिटल इन्वेंटरी के बिंदु पर चर्चा करते हुए राजस्व विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
वहीं डिजिटल ट्विन मॉडलिंग के कार्य हेतु पी आई यू विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी। साथ ही डाइवर्सि रेवेन्यू सोर्सेस के बिंदु पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी टैक्स के अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष में अन्य सोर्स से राजस्व में 10% बढ़ोतरी की जाना है। जिस पर 10 करोड रुपए इंसेंटिव मिलेगा। इसको लेकर भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश सिटी प्लानर एवं राजस्व विभाग को दिए गए।
इसके साथ ही रीवाइटलिंग सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट हिस्टोरिकल प्लेस वाले बिंदु में शहर के किसी एक स्थान को रीडेवलप करना है जिसके लिए शासन से इंसेंटिव मिलेगा, इस हेतु नोडल अधिकारी पी आई यू को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
थीम बेस्ड ग्रीन फील्ड सिटी के बिंदु पर साडा क्षेत्र की प्लानिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में नेवर हुड इंप्रूवमेंट प्लान, ट्रांसिट ओरिएंट डेवलपमेंट प्लान, क्रिएशन ऑफ स्पोंज सिटी, सिटी ग्रीन एंड अर्बन फॉरेस्ट पाथवे, रेजिग्नेशन ऑफ इंपैस्टिंग बेल्स एवं कंजर्वेशन एंड रेजिग्नेशन ऑफ अर्बन वॉटर बॉडी को लेकर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in