*ABVP की नई कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न*
औरैया —अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नवीन कार्यकारिणी का गठन दिनांक 8 जून 2025 को मेजर एस. डी. सिंह मेडिकल कॉलेज, फर्रुखाबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह गठन परिषद की लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संगठनात्मक सिद्धांतों के अनुरूप किया गया।
इस अवसर पर ABVP के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा तथा छात्र हितों के लिए सतत सक्रिय रहने का संदेश दिया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संयुक्त विभाग संगठन मंत्री इटावा उरई विभाग – श्री सौरभ शर्मा
विभाग संयोजक- सुदीप सिंह चौहान
सह विभाग संयोजक – आयुष शुक्ला
जिला प्रमुख – डॉ अंशुल दुबे
जिला संयोजक – भानु प्रताप सिंह
सह जिला संयोजक – लक्ष्मी अवस्थी
सह विभाग छात्रा प्रमुख – ललिता राजपूत
नवगठित कार्यकारिणी को परिषद के उद्देश्यों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि ये नवयुवक पदाधिकारी राष्ट्र निर्माण, छात्र जागरण एवं शैक्षणिक सुधारों के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।



