दुद्धी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

•समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे अधिकारियों से जवाब तलब और स्पष्टीकरण की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया निर्देश।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर जन शिकायतों को सुना और समस्याओं के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जो अधिकारी तहसील समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे हैं, उनसे जवाब तलब किया जाए और स्पष्टीकरण मांगा जाए।
समाधान दिवस पर 87 मामले जन समस्याओं से जुड़े प्राप्त हुए, जिसमें से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और 1 मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया। कुल 8 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, तहसीलदार अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और जिले के अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय से न्यायप्रिय निस्तारण करें, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes