24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन के परिणाम

*24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन के परिणा

*

24 वी पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 23-6-25 से 29-6-25 तक पुलिस लाईन जबलपुर मे आयोजित है, ।

आज दिनांक 24-6-25 को प्रतियोगिता के दूसरे दिवस में कबबडी का पहला मैच जबलपुर वर्सेज पाढुर्ना, एवं द्वितीय मैच नरसिंहपुर वर्सेज बालाघाट के बीच रानी दुर्गावती खेल परिसर में सम्पन्न हुआ।

पहला मैच जबलपुर वर्सेज पाढुर्ना के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर टीम ने 35 एवं पाढुर्ना की टीम द्वारा 05 का स्कोर किया गया, जिसमें जबलपुर टीम विजेता रही एवं द्वितीय मैच में नरसिंहपुर टीम ने 36 एवं बालाघाट की टीम ने 06 का स्कोर किया गया, जिसमें नरसिंहपुर की टीम विजेता रही। कबबडी में जबलपुर एवं नरसिंहपुर की टीम ने अगले मैच के लिये प्रवेष किया।

दिनॉक 25.06.2025 को प्रातः फुटवॉल के मैच कटनी वर्सेज रीवा, एवं बालाघाट वर्सेज छिन्दवाड़ा के बीच पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ एवं हैण्डवॉल के मैच छिन्दवाड़ा वर्सेज मण्ड़ला, सतना वर्सेज शहड़ोल, एवं कटनी वर्सेज जबलपुर के बीच रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय हैण्डवॉल खेल परिसर में खेले जावेंगें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes