पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा ट्रेनिंग जा रहे नव आरक्षकों को किया ब्रीफ

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा ट्रेनिंग जा रहे नव आरक्षकों को किया ब्री,*

*👉अनुशासन में रहकर नियमों का पालन करते हुये प्रशिक्षण पूर्ण करने की दी समझाईश*

 

आज दिनॉक 25-6-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ट्रेनिग हेतु जा रहे नव आरक्षको को ब्रीफ करते हुये समझाईश दी गयी कि कई हजारो/लाखों में से चयनित होकर आप पुलिस विभाग मे आये हैं, आप सभी क्षमतावान है अच्छे से अपनी ट्रेनिंग को पूरा करें। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन एवं नियमों का शतप्रतिशत पालन करे ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी हुई बाते आपके लिये नीव का पत्थर साबित होंगी जो कि आपके भविष्य में हमेशा काम आयेगी इसलिये ट्रेनिंग में मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन जबलपुर मे 90 नव आरक्षक है जिनमे से 36 नव आरक्षकों को पी.टी.सी. इंदौर एवं 8 नव आरक्षकों को पीटीएस उमरिया, 17 नव आरक्षकों को पीटीएस तिघरा भेजा जा रहा है, शेष नव आरक्षकों के पीटीएस रीवा, पीटीएस पचमढी, पीटीएस सागर एवं भैरी भोपाल भेजा जायेगा।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य एवं सूबेदार अभित शिववंशी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes