Skip to main content

Aaj Tak24x7

कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को सुना

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

माननीय श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद मंडल, वार्ड क्रमांक 53, के बूथ क्रमांक 226 में आयोजित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणाप्रद ‘मन की बात’ 123 वें रेडियो कार्यक्रम को बूथ अध्यक्ष- श्री श्रृष्टी शर्मा जी एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मानित कर सभी से चर्चा की। प्रधानमंत्री जी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष श्री अमर कुटे जी, पार्षद श्री अनिल सांखला जी, श्री दिनेश जैन जी, श्री दिलीप सिंह कुशवाह जी, श्री आलोक तिवारी जी, श्री सुनील भगोरिया जी, श्री नन्हे सिंह कुशवाहा जी, श्री नरेश तोमर जी, श्री राजेन्द्र दंडोतिया जी, श्री गौरव कुशवाह जी, श्री सतीश कुशवाह जी, श्री आदित्य पवैया जी, श्री करण राजपूत जी, श्री हरीश राठौर जी, सहित भाजपा परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ आज सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों नागरिकों से संवेदनात्मक जुड़ाव का माध्यम है। हर महीने की अंतिम रविवार को यह आवाज़ भारत की आत्मा को छू जाती है। यह वास्तव में राष्ट्र के “मन” की बात है।

NarendraModi #मनकीबात #MannKiBaat

aajtak24x7
Author: aajtak24x7