Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी: अमवार में कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, 6 फाटक खुले

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।इन दिनों कनहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह कनहर बांध का जलस्तर 254.200 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए कनहर सिंचाई परियोजना के स्पिलवे पर लगे पैरामीटर को बढ़ा दिया गया है और अभी तक 6 फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है । कनहर सिंचाई परियोजना के अवर अभियंता डीके कौशिक ने बताया कि 20 जून को जलस्तर 252.400 मीटर था, जो अब बढ़कर 254 मीटर हो गया था जो सायं 4 बजे के बाद जलस्तर में धीरे धीरे कमी देखने को मिल रहा है । इस बरसात में 260 मीटर पानी का भंडारण द्वितीय चरण में होना है। छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कनहर नदी उफान पर है।
कनहर सिंचाई परियोजना के अधिकारी जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं और पानी की निकासी के लिए गेट खोल दिए गए हैं। परियोजना के द्वितीय चरण में 260 मीटर पानी का भंडारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी के किनारे के क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in