Skip to main content

Aaj Tak24x7

बहन के ससुराल से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत..

आज तक 24×7 जयप्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट बैरसिया:

अपनी बहन के ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव हिनौती सड़क से उसकी लाश सड़क किनारे झाड़ियों के पास से बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। टक्कर लगने से वह झाड़ियों के पास गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पंकज खरे पिता मांगीलाल खरे (21) छोला मंदिर में रहता था । मूलत लखनवास निवासी पंकज खरे प्राइवेट काम करता था। रविवार को वह परिवार के साथ जीजा के गांव शमशाबाद गया था। वापस भोपाल लौटते समय यह हादसा हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in