Skip to main content

Aaj Tak24x7

गतमाह से अधिक संतुष्ट प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित निस्तारण संदर्भों में गुणवत्ता करें सुनिश्चित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

विभागाध्यक्ष निस्तारित मामलों की स्वयं समीक्षा कर हस्ताक्षरित करना सुनिश्चित करें, अधीनस्थों पर न रहे आश्रित।

औरैया 02 जुलाई 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले संदर्भ संबंधी प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें जिससे गतमाह के संतुष्ट प्रतिशत में माह जुलाई का संतुष्ट प्रतिशत ऊपर उठ सके। उन्होंने आगाह किया कि विभागाध्यक्ष निस्तारण संबंधी प्रक्रिया की स्वयं जांच कर हस्ताक्षरित करना सुनिश्चित करें इसके लिए अधीनस्थों को जिम्मेदारी न सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण प्रकरण पर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर अवश्य होने चाहिए।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकासखंड वार नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारी निर्धारित करें की वृक्षारोपण कराए जाने तथा किए जाने की सतत समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि समय से पौध उठान, रोपण, सिंचाई, सुरक्षा आदि का कार्य समयबद्धता से हो और उसकी आख्या उपलब्ध करायें जिससे पौध का सही विवरण मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी कारण वश कोई पौधा नष्ट/ सूखता है तो पौध उठान करते हुए रोपित कराये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य के अनुरूप 03 जुलाई 2025 तक पौध उठान प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री के सत्यापन हेतु संबंधित लेखपालों को सूची उपलब्ध कराते हुए 02 दिन में सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने छुट्टा गोवंशों की समीक्षा में पाया कि बार-बार दिए गए निर्देशों के उपरांत भी छुट्टा गोवंशों को पकड़वाते हुए गोआश्रय स्थलों में संरक्षित न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए गोवंश पड़वाकर संरक्षित करना सुनिश्चित करें, जिस क्षेत्र में छुट्टा गोवंश दृष्टिगत होंगे तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in