Skip to main content

Aaj Tak24x7

ACB Action: दो पटवारी एक साथ हुए ट्रैप, घूस के लिए 18000 रुपये की हुई थी डील… रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर राजस्थान से मनोज सोनी की रिपोर्ट

एसीबी टीम लगातार घूसखोर कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है. लेकिन इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी घूस लेने से कतरा नहीं रहे हैं

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार सोनी

राजस्थान जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम राजस्थान में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर हड़कंप मचा रही है. हाल ही में एसीबी की टीम ने अपने ही विभाग के ASP तक को नहीं छोड़ा. लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी है. सरकारी सेवक इसके बाद भी घूस लेने से कतरा नहीं रहे हैं. ताजा मामला झुंझुनूं का है जहां एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. एसीबी की टीम ने इस बार एक साथ दो पटवारी को ट्रैप किया है.

बताया जा रहा है कि एसीबी झुंझुनूं की टीम ने बुहाना तहसील के बड़बर हलका पटवारी सुरेंद्र सिंह और गादली हलका पटवारी धर्मपाल सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एसीबी दोनों पटवारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पहले सात फिर आठ हजार रुपये की डिमांड रखी
एसीबी एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि एसीबी चौकी झुंझुनूं में परिवादी ने शिकायत की थी कि उसकी पैतृक जमीन का सीमा ज्ञान करवाने के लिए तहसीलदार बुहाना को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भिजवाया था. गादली गांव के हलका पटवारी धर्मपाल सिंह ने सीमा ज्ञान करने की एवज में 18 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है. साथ ही परिवादी से 7000 रुपए ले भी लिए. शिकायत के सत्यापन के दौरान 18 जून को गादली पटवारी धर्मपाल सिंह ने परिवादी से 7000 रुपए की राशि लिया जाना स्वीकार किया. इसके बाद शेष पैसे अपने साथी बड़बर पटवारी सुरेंद्र सिंह को देने के लिए कहा. जिसके बाद पांच दिन पहले 25 जून को परिवादी जब बड़बर पटवारी सुरेंद्र सिंह पटवारी से मिला तो अरोपी पटवारी ने शेष राशि 8000 रुपए की डिमांड की. जिसके बाद आज एसीबी झुंझुनूं ने ट्रैप कार्रवाई की. बड़बर पटवारी सुरेंद्र सिंह को आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

वहीं पूर्व में परिवादी से 7000 रुपए लेने की पुष्टि होने पर गादली पटवारी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया. ट्रैप की कार्रवाई के वक्त दोनों ही बड़बर पटवारी सुरेंद्र सिंह के निजी कार्यालय में बैठे थे. जहां पर ही एसीबी ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा.

दोनों गिरफ्तार पटवारियों को कल झुंझुनूं स्थित एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया.

एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि पूरी कार्रवाई एसीबी के जयपुर रेंज डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में की गई. वहीं टीम में सीआई सुरेशचंद्र भी अपनी टीम के साथ शामिल रहे.

आपको बता दें कि एसीबी झुंझुनूं की टीम ने इसी महीने 20 दिन पहले अजमेर डिस्कॉम के एईएन और बाबू को रंगे हाथ दबोचा था. वहीं पांच महीने पहले नवलगढ़ इलाके के एक गिरदावर और पटवारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया था. पांच महीनों के दरमियान झुंझुनूं एसीबी की एक साथ दो घूसखोरों पर यह तीसरी कार्रवाई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in