Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मेडिकल सम्बंधी डेटा परीक्षण रिपोर्ट ऑन लाईन आदान-प्रदान करने के सम्बंध में ली गयी बैठक

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में मेडिकल सम्बंधी डेटा परीक्षण रिपोर्ट ऑन लाईन आदान-प्रदान करने के सम्बंध में ली गयी बैठ*

 

आज दिनांक 1-7-2025 केा शाम 6-30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), द्वारा सी.एम.एच.ओ. डॉ. संजय मिश्रा की उपस्थित में मेडिकल कालेज, विक्टोरिया अस्पताल, एल्गिन हॉस्पिटल, रांझी अस्पताल, सिहोरा अस्तपाल के डॉक्टरो की क्रिमिनल जस्टिस के अंतर्गत मेडिकल सम्बंधी डेटा परीक्षण रिपोर्ट ऑन लाईन के माध्यम से आदान-प्रदान करने के सम्बंध में बताते हुये होने वाली कठिनाईयों पर चर्चा करते हुये आपसी समन्वय स्थापित कर साथ मिलकर समस्या को दूर करने का प्रयास करने हेतु बैठक ली गयी।

बैठक मे शासकीय अस्पतालों के लगभग 40 डाक्टर एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे उपस्थित रहे।

क्रिमिनल जस्टिस से संबंधित पांचों एजेंसी अब एक जोडा गया हैं. पुलिस, प्रॉसिक्यूशन, कोर्ट, हॉस्पिटल और जेल को पोर्टल्स के माध्यम से एक साथ जोड़ा गया है. खास बात यह है कि अब पुलिस और हॉस्पिटल के बीच मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट महज 24 घंटे में उपलब्ध हो जाएगी. क्योंकि एमएलसी का पूरा प्रोसेस अब ऑनलाइन होने जा रहा है. जिससे एमएलसी की वजह से होने वाली देरी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

 

एलसी के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. मेडल एप यानी (medLEaPR) मेडिको लीगल परीक्षण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिस्टम नाम का यह सॉफ्टवेयर एमएलसी फीडिंग के काम में लिया जाएगा, जिससे सभी थाने जोड़े गए हैं. अब ऑफलाइन की जगह इसी सॉफ्टवेयर में एमएलसी की रिपोर्ट अस्पताल द्वारा भरी जाएगी. जो 24 घंटे में संबंधित थाने तक पहुंच जाएगी और पुलिस अधिकारी उसे डाउनलोड कर केस में अग्रिम कार्रवाई कर पाएंगे. यह नई व्यवस्था ऑफलाइन एमएलसी की प्रक्रिया से होने वाली देरी की समस्या को खत्म कर देगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7