*👉🏿नशा माफिया पर जबलपुर पुलिस ने कसा शिकंज*
*👉 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा मादक पदार्थ एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु किया गया है आदेशित*
*👉 विगत 8 माह में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक की तस्करी में लिप्त 153 आरोपी तथा प्रतिबंधित दवाई एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 8 आरोपी गिरफ्तार*
*👉 644 किलो 302 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 करोड़ 28 लाख 86 हजार रूपये का एवं 70 ग्राम 25 मिली ग्राम स्मैक कीमती 7 लाख 2 हजार 500 रूपये की तथा 7 लाख 50 हजार रूपये कीमती प्रतिबंधित दवाईयॉ एवं 22 हजार 109 नशीले इंजेक्शन किये गये है जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा दिनॉक 25-10-24 को पदभार ग्रहण करने उपरांत दिनॉक 26-10-24 को कन्ट्रोल रूम में बैठक लेते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों, तस्करों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करवाते हुये शहर एवं देहात के थानों एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की गयी ।
दिनॉक 26-10-24 से दिनॉक 30-6-25 तक विगत 8 माह में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मेे लिप्त 133 आरोपियों को गिरफ्तार कर 644 किलो 302 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 करोड़, 28 लाख 86 हजार रूपये का तथा स्मैक की तस्करी मे लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 ग्राम 25 मिली ग्राम स्मैक कीमती 7 लाख 2 हजार 500 रूपये की जप्त की गयी है।
इसी प्रकार नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 हजार 109 इंजेक्शन जप्त किये गये है।
इसी प्रकार प्रतिबंधित दवाईयों के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर 7 लाख 50 हजार रूपये कीमती प्रतिबंधित दवाईयॉ जप्त की गयी है।
👉🏿 हाल ही में हुई अपराध समीक्षा बैठक दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों से कहा है की मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध जबलपुर पुलिस की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।



