*मोहर्रम पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना हनुमानताल क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 2-7-25 केा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे हनुमानताल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज एवं थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को थाने के बल के साथ तथा क्यूआरएफ का बल उपस्थित था ।
फ्लैग मार्च हनुमानताल थाने से प्रारम्भ होकर, घोडानक्कास, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, चारखम्बा, बहोराबाग, कसाई मण्डी, भानतलैया, से वापस हनुमानताल पर समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा मोहर्रम पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।



