
कन्नौद प्रतिनिधि
देवास जिले के कन्नौद मे दिनांक 12 13 तथा 14 जुलाई को परंपरागत रूप से झूलोत्सव का आयोजन होगा प्रतिवर्ष श्रावण मास की दूज तीज तथा चतुर्थी को झूलोत्सव का आयोजन श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ श्रेष्ठ रूप मे भक्तो द्वारा डिडवाना मठ श्री वेकटेंश देवस्थान इंदौर के जगतगुरु १००८ स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य मे मनाया जाता है
भगवान श्री लक्ष्मी वेकटेंश प्रभु की कृपा तथा आचार्यो के पावन आशिर्वाद से इस वर्ष दूज के 12 जुलाई को शाम 7 बजे से राजबाडा चौक पर स्थित हवेली पर गुरुपाद पूजन का आयोजन किया जायेगा तथा तीज और चतुर्थी दिनांक 13 तथा 14 जुलाई को रात्री आठ बजे से श्री माहेश्वरी भवन श्री रामवल्लभ मंदिर मे झूलोत्सव का आयोजन होगा जिसमे स्वामी जी के सानिध्य भगवान श्री गोपाल कृष्ण को आकर्षक झूले मे झूलाया जायेगा तथा भजनो की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी इस आयोजन मे कन्नौद क्षेत्र मे सभी धर्माल म्बियो मे उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की अपील श्री वैष्णव भक्त मंडल द्वारा की गयी है .



