आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा में बढ़ाए गए पांच बिंदुओं तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बढ़े दो बिंदुओं पर भी करें गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही।
परियोजना अधिकारी डूडा व जिला खनन अधिकारी संदर्भों के निस्तारण में रुचि लेते हुए संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाना करें सुनिश्चित।
*
औरैया 11 जुलाई 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यों /योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि आम जन से प्राप्त संदर्भों का निस्तारण शीघ्रता के साथ करते हुए संतुष्ट पूर्ण प्रतिशत 80 तक पहुंचाएं जिससे जनपद प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम 10 स्थानों में जनपद का स्थान हो। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों यथा कुरा बटवारा, भू-आवंटन, वसूली प्रमाण पत्र, धारा-34, धारा-24,जनसुनवाई आदि के संदर्भों का शीघ्रता से संतुष्ट पूर्ण निस्तारण करें जिससे जनपद की रैंकिंग में और बढ़ोतरी हो सके। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के सत्यापन का कार्य अभियान चलाकर 14 जुलाई 2025 तक 80 प्रतिशत करने /कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इसकी सतत समीक्षा करें जिससे किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत तथा विकासखंड स्तर के अधिकारी अपने-अपने स्तर के संदर्भ का गुणवत्ता के साथ संतुष्ट पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बढ़ाए गए पांच बिंदुओं पर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समीक्षा हेतु बढ़ाए गए एमडीएम व छात्र उपस्थिति के बिंदुओं पर भी गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने/कराने हेतु निर्देशित किया और कहा कि सभी कार्य शत-प्रतिशत गुणवत्ता पूर्ण रहे जिससे रैंकिंग में गिरावट न होने पाए। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा तथा जिला खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए संदर्भों का संतुष्ट पूर्ण निस्तारण करें। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी सीडीपीओ चेहरा प्रमाणीकरण तथा ई केवाईसी का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिसके द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जाए उसके विरुद्ध कार्यवाही करें/कराये। कार्यों की समीक्षा के दौरान सहार- बिधूना रोड के चौड़ीकरण हेतु विद्युत पोल के स्थानांतरित किए जाने का कार्य विभाग द्वारा न किए जाने पर कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत (दिबियापुर) को निर्देशित किया कि विद्युत पोलों के अयंत्र स्थापित किए जाने की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराये जिससे उक्त मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके।



