Skip to main content

Aaj Tak24x7

संस्कृत प्रतिभा खोज : आवेदन 15 जुलाई 2025 तक ,प्रतियोगिता 26 जुलाई 2025 को

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित जनपद ,मंडल एवं राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय हो चुकी है।
जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में संस्कृत गीत तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं शामिल किया गया है जिनमें एक प्रतियोगिता के लिए एक विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक 4 छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। ये प्रतियोगिताएं 26 जुलाई 2025 को तिलक महाविद्यालय औरैया में आयोजित होंगी। कार्यक्रम हेतु तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं।
इस संबंध में तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0(डॉ0 ) रवि कुमार
जनपद संयोजक एवं श्री संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 गोविंद कुमार द्विवेदी एवं एवं प्रतियोगितायोजन प्रभारी डॉ0 अंशुल दुबे संस्कृत विभाग तिलक महाविद्यालय ने यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त 8 अन्य प्रतियोगिताएं जो कि मंडल एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
विद्यार्थी https://upsanskritpratibhakhoj.com पर दिनांक 15 जुलाई तक आवेदन करें। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम,द्वितीय ,तृतीय विजेता के अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाआएगा।
संस्कृत प्रतिभा खोज उन छात्रों के लिए वरदान है, जो आर्थिक कारणों से संस्कृत शिक्षा में आगे नहीं बढ़ पाते। जो संस्कृत पढ़ना चाहते हैं, परंतु आर्थिक कारण उसकी शिक्षा में बाधक बन जाता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in