ओंकारेश्वर में बिना परमिशन के अवैध होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं के निर्माण पर नगर परिषद सीएमओ ने कसा शिकंजा

तीन दिन में दस्तावेज़ जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
मिश्रीलाल कोहरे
ओंकारेश्वर,

ओंकारेश्वर नगर परिषद क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होटल और लॉज पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर खंडवा के निर्देशानुसार निकाय द्वारा कार्यालय पत्र क्रमांक 2252/राजस्व/2025 दिनांक 11.08.2025 से ऐसे सभी निर्माणों को सूचना पत्र जारी किए जा रहे हैं।
निकाय की जांच में पाया गया कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति बहुमंजिला पक्के निर्माण कर गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशाला और लॉज संचालित किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर आवासीय भूमि को व्यावसायिक उपयोग में लाकर होटल व दुकानें बनाई गई हैं। इन भवनों से निकलने वाला गंदा पानी और मलमूत्र सीधे नालियों में छोड़ा जा रहा है, जो नर्मदा नदी में पहुंच रहा है। संबंधित संचालकों द्वारा उचित व्यवस्था भी नहीं की गई है।
नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 और धारा 260 का उल्लंघन है
निकाय के अनुसार, अवैध निर्माण नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के तहत अतिक्रमण और धारा 260 के तहत बिना व्यवसाय लाइसेंस संचालन के मामले में आता है। अधिकांश संचालकों ने न तो भवन अनुज्ञा ली है और न ही नगर पालिका का ट्रेड लाइसेंस प्राप्त किया है, जिससे निकाय को आर्थिक क्षति हो रही है।
चयनित भवनों पर कर और कार्रवाई का निर्णय
आयुक्त इंदौर संभाग, कलेक्टर खंडवा और एसडीएम पुनासा की उपस्थिति में हुई बैठक में तय किया गया कि ऐसे भवनों पर कर अधिरोपित करने के साथ-साथ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निकाय ने पुराने बस स्टैंड से लेकर जेपी चौक तक स्थित कई गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को चिन्हित कर सूचना पत्र जारी कर दिए हैं।
तीन दिन में दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश
मुख्य नगर परिषद सीएमओ संजय गीते ने बताया कि संबंधित संचालकों से भवन अनुज्ञा, नगर पालिका का ट्रेड लाइसेंस, भवन एवं भूमि संबंधी दस्तावेज तीन दिवस में प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समय में दस्तावेज़ नहीं मिलने पर नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पालिका की आय वृद्धि और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in