थाना महाराजपुरा पुलिस की फरार इनामी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

पुरानी रंजिश पर जानलेवा फायर करने वाले प्रकरण में फरार 05 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। दिनांक 12.08.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी प्रमोद गुर्जर निवासी ग्राम महाराजपुरा ने थाना में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 08.07.2025 के रात्रि में उसका भतीजा आकाश गुर्जर व बृजमोहन सिंह गुर्जर घर के सामने रोड के किनारे खडे थे और मैं अपने घर से सामने खड़ा था तभी भिण्ड तरफ से एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर दो लडके आये और पीछे बैठे लड़के ने मेरे भतीजे आकाश को जान से मारने की नियत से गोली मारी जो उसके बायें पैर की जाँघ में लगी जिससे वह वही गिर गया और दोनों लडके मोटर साइकिल से डीडी नगर तरफ भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 261/2025 धारा 109(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। उक्त प्रकरण में दिनांक 15.07.2025 को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे* को थाना महाराजपुरा टीम से उक्त प्रकरण में वांछित शेष इनामी आरोपी को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित शेष फरार इनामी आरोपी की पतारसी कर उसे पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 11.08.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपी भदरौली तरफ से नीबरी तिराहा होता हुआ मोटर साइकिल से अपने घर आदित्यपुरम आने वाला है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने नीबरी तिराहा पर जाकर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाने लगी, कुछ देर बाद पुलिस टीम को भदरौली की तरफ से एक मोटर साइकिल पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस चेकिंग देखकर भागने की कोशिश करने लगा, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में स्वयं सेन्ट्रल अकेडमी के पास आदित्यपुरम ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से फायर करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त रॉयल इन्फील्ड बुलट मोटर साइकिल क्र0- एमपी-07-जेडजी-0316 को विधिवत जप्त किया गया। *पकडे गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।*

जप्त वाहनः- घटना में प्रयुक्त रॉयल इन्फील्ड बुलट मोटर साइकिल क्र0- एमपी-07-जेडजी-0316 की जप्त।

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उनि० राजीव सोलंकी, प्र.आर0 विमल सिंह तोमर, प्र.आर0 अरविंद शर्मा, आर0 भानू सिकरवार, रूस्तम गुर्जर, ध्रुव गुर्जर, शिवराज नरवरिया, अनिल गुर्जर, आनंद यादव, देवेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in