प्रांतीय रक्षक दल जवानों एवं युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 12 अगस्त 2025- जिला प्रशासन एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रांतीय रक्षक दल जवानों एवं युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसको अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा तिरंगा मैदान ककोर मुख्यालय से सुभाष चौराहा खानपुर होते हुए देवकली मंदिर के पास शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंच बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन विभाग द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भाग्यनगर मो0 नफीस ,क्षेत्रिक युवा कल्याण अधिकारी औरैया बंदना, पीआरडी जवान आशाराम,रोहित कुमार ,हरिगोबिंद, राजीव त्रिपाठी, राजेश तिवारी सहित 200 से अधिक पी आर डी जवानों एवं युवक मंगल दल के सदस्यों ने भाग लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in