Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोसलपुर पुलिस की कार्यवाही, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,*  *चुरायी हुई 6 मोटर सायकिलें कीमती 3 लाख रूपये की जप्त

*गोसलपुर पुलिस की कार्यवाही, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,*

*चुरायी हुई 6 मोटर सायकिलें कीमती 3 लाख रूपये की जप्

*

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1- मोहित असाटी पिता मुन्नालाल असाटी उम्र 30 साल निवासी बुढागर थाना गोसलपुर

2- राज चौधरी पिता मुन्नालाल चौधरी उम्र 19 साल निवासी कुशनेर थाना पनागर

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 3 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

*घटना विवरण-* थाना गोसलपुर में दिनॉक 8-8-25 को अमित कुमार काछी उम्र 35 वर्ष निवासी हृदय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पैट्रोलपंप पर काम करता है। दिनॉक 4-8-25 को लाल पैट्रोल पंप पर मोटर सायकिल ड्रीम योगा क्रमांक एमपी 20 एनआर 6784 को खडी कर उज्जैन चला गया था जहॉ से दिनॉक 8-8-25 को वापस आया तो देखा कि पेट्रोलपंप पर खडी उसकी ड्रीम योगा मोटर सायकिल गायब थी। उसने तलाश किया जो नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर पैट्रोलपंप पर खडी उसकी ड्रीम योगा मोटर सायकिल चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 379/25 धारा 303(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान तलाश पतासाजी के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये 1- मोहित असाटी पिता मुन्नालाल असाटी उम्र 30 साल निवासी बुढागर थाना गोसलपुर एवं 2-राज चौधरी पिता मुन्नालाल चौधरी उम्र 19 साल निवासी कुशनेर थाना पनागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर पैट्रोल पंप पर खडी मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6784 को चोरी करना स्वीकार करते हुये और 5 मोटर सायकिलें बुढागर, सहजपुर, भेडाघाट क्षेत्र से चुराकर गोसलपुर स्थित एक बंद खदान के पास झाडियों में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों से मोटर सायकिल एमपी 20 एनआर 6784 तथा आरोपियों की निशादेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई हुयी अन्य 5 मोटर सायकिलें जप्त करते हुये। आरोपियो को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर चुराई हुई अन्य मोटर सायकिल के वाहन मालिकों के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका* – शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मीनू मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक राहुल पटेल की सराहनीय भूमिका रही

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in