Skip to main content

Aaj Tak24x7

जबलपुर जिले की कुंडम जनपद पंचायत में PAI 1.0 पंचायत उन्नति सूचकांक विमोचन कार्यशाला संपन्न

जबलपुर – जनपद पंचायत कुंडम में पंचायत उन्नति सूचकांक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत सीईओ श्रीमान पी एल यादव जी जनपद पंचायत कुंडम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजन किया प्रथम मां सरस्वती के तिलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं पंचायत उन्नति सूचकांक के बारे में जो पंचायत आई हुई थी उनको किस प्रकार जीपीडीपी एवं 9 थीम पर कार्य करना है इस विषय पर वक्तव्य रखे गए जीपीटीपी पर किस प्रकार सतत विकास के लक्ष्य की पूर्ति महत्व पोर्टल पर अपलोड की जाती है वह भी बताया गया जनपद पंचायत के अंतर्गत 68 ग्राम पंचायत आती हैं जिसमें सरपंच सचिव सदस्यों सभी सम्मिलित हुए यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित किया गया था जिसमें जनपद के अंतर्गत जो पंचायत है टॉप टेन हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगर पुरस्कार देने की घोषणा की हुई थी जिला जिला पंचायत पर भी नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मिल चुका था इस आयोजन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के ब्लॉक समन्वयक अंकित शुक्ला जी के द्वारा भी पाई 1.0 एवं 2.0 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई सभागार में उपस्थित सी ई ओ महोदय एवं अध्यक्ष महोदय के साथ बीपीओ श्री रविशंकर परस्ते जुगराज मरावी शंकर लाल मरावी नरेश महोबिया विष्णु बरकड़े ब्लॉक समन्वायक आवास योजना मुकेश बसनिक प्रदीप तिगाड़े एवं सभी सरपंच सचिव उपस्थित थे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7