सरदारपुर मे नर्मदा योजना से वंचित ग्रामो के लिए नई योजना बनाकर लाभ प्रदान करे – विधायक प्रताप ग्रेवाल ———

सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

—–

मंगलवार को सरदारपुर सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम मे विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी 2020 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कैबिनेट बैठक मे सरदारपुर के 30 बिस्तरीय अस्पताल की 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन की स्वीकृती प्रदान की गई थीं। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सरदारपुर विधानसभा मे विभीन्न विकास कार्यो की मांग का पत्र सौंपा जिसमे सरदारपुर विधानसभा मे सिचाई से वंचित ग्रामो मे नर्मदा का जल प्रदान करने के लिए नई योजना बनाने, सरदारपुर एवं राजगढ नगर परिषद् मे आदर्श सडक, सामुदायिक भवन, पुल पर स्ट्रीट लाईट, माही नदी पर चेंजिंग रूम की मांग रखी। साथ ही नवीन सिविल अस्पताल सरदारपुर मे सीटी स्कैन मशीन, पीएम रूम, मर्चुरी रूम की सौगात प्रदान करने का भी मांग पत्र सौंपा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes