आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

शिविर आयोजन के संबंध में आमजन को अवगत कराते हुए अधिकाधिक पात्रों को पंजीकृत करते हुए शिविर की उद्देश्य पूर्ति करें सुनिश्चित।
औरैया 13 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ब्लाक सदर के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत मई में आयोजित आकांक्षी शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टालों को देखा और कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्रों को मिले इसके लिए गांव का भ्रमण कर पात्रों को पंजीकृत करें जिससे कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि वह आज अपनी समस्याओं के संबंध में शिविर में आकार अवगत कराये जिससे आप लोगों को अपनी समस्या के लिए विकास खण्ड व तहसील पर न दौड़ना पड़े। ग्रामीणजनों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में चाहारदीवारी नहीं है इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि लेखपाल द्वारा आज ही नपती कराना सुनिश्चित करें और आगामी दो दिवस में चाहारदीवारी का निर्माण कार्य कराना प्रारंभ कराये। उन्होंने ग्राम में झूल रहे विघुत तारों को ठीक कराने तथा प्राचीन मंदिर पर प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु विघुत तार लगवाने, हैण्ड पम्प की व्यवस्था कराने तथा ग्राम में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र वंचित न रहे इसके लिए जानकारी कर लें जिससे शिविर के आयोजन की उद्देश्य पूर्ति भी सुनिश्चित हो और सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ भी मिल सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाओं से रोजगार करने के इच्छुक युवा ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए वह आवेदन करें जिससे ऋण प्राप्त करके अपना रोजगार स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष पूर्ण कर चुके वृद्धजन अपना आयुष्मान कार्ड भी बनबा लें जिससे पांच लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी औरैया आदित्य कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।



