Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा में आज सुबह 11 बजे सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ – अमरोहा


कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह ने की और संचालन प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह ने किया।

धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा –
“योगी सरकार ने 9 साल में गन्ने का दाम सिर्फ 55 रुपये बढ़ाया, जबकि उत्पादन लागत कई गुना बढ़ चुकी है। विधायक और सांसद एक सेकंड में अपने भत्ते 50 गुना बढ़ा लेते हैं, लेकिन किसान की मेहनत की कोई कद्र नहीं की जाती।”

किसान यूनियन की 8 बड़ी मांगे

  1. चीनी मिल चलने से पहले गन्ना मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए।
  2. हसनपुर शुगर मिल की क्षमता वृद्धि का काम तुरंत शुरू हो।
  3. वेव शुगर मिल अमरोहा चालू हो, वरना सरकार कब्जे में लेकर गौशाला बनाए।
  4. गन्ना समितियों की कटौती रकम से नई शुगर मिलों का निर्माण हो।
  5. इफको की नकली दवाओं व खाद पर सैंपलिंग और सख्त कार्रवाई की जाए।
  6. गन्ना क्रय केंद्रों पर 25 फीट बेवरीज लाइन लगाई जाए ताकि दुर्घटनाएं रुके।
  7. किसानों की कीमती जमीनें कब्जा मुक्त कर भवन और गोदाम बनाए जाएं।
  8. धनौरा अभ्यर्पित गन्ना क्रय केंद्र को बिंदल शुगर मिल चांगीपुर को आवंटित किया जाए। गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी
    “अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ के डालीबाग गन्ना संस्थान में आंदोलन की गूंज और तेज होगी।” धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने मांग पत्र सौंपा और अधिकारियों से समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद कार्यक्रम समाप्त किया। बाइट – चौधरी दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू (शंकर)

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7