Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिनांक-25.08.2025 को प्रभारी उ0नि0 यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा यू0पी0-112 जनपद-बस्ती के पीआरवी वाहनों पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों की गोष्ठी पुलिस लाइन बस्ती सभागार में किया गया ।

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्तीआज

जिसमें पीआरवी कर्मियों को CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग व जनपद के रिस्पान्स टाइम, कालर की संतुष्टि में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सांप्रदायिक हिंसा आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । इसके साथ-साथ पीआरवी कर्मियों को महत्वपूर्ण स्थानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंको, एटीएम आदि के आस पास सघन एवं प्रभावी गस्त कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि चोरी, लूट इत्यादि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पीआरवी कर्मियों से रात्रि के समय हूटर,लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7