निर्मित आरआरसी सेंटर को पूरी क्षमता के साथ किया जाए संचालित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कराये सुनिश्चित।

गत वर्षो में बनाए गए व्यक्तिगत शौचालय की डिजिटल डायरी करें तैयार जिससे आगामी बैठक में समीक्षा हो सके सुनिश्चित।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 सितंबर तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराते हुए संचालन कराये प्रारंभ।

30 सितंबर तक निर्माणाधीन गोआश्रय स्थल प्रत्येक दशा में पूर्ण कराते हुए आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाते हुए संरक्षित कराना करें प्रारंभ।

औरैया 25 अगस्त, 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए गए कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों में आर0आर0सी0 का शत्-प्रतिशत निर्माण कराते हुए ग्रामों को अतिशीघ्र मॉडल कराया जाये। जनपद में 472 आर0आर0सी0 का निर्माण कार्य पूर्ण तथा 05 निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को प्रत्येक ग्राम पंचायतवार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के अन्तर्गत बनवाए गए व्यक्तिगत शौचालयों की डिजिटल डायरी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये। जनपद में 394 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में RRC निर्माण पूर्ण हो गया है, उनमें शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराते हुए स्वच्छता शुल्क ओएसआर मद में जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में बनाए गए व्यक्तिगत शौचालय की डिजिटल डायरी तैयार करें जिससे आगामी बैठक में समीक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में बताया गया कि 15 वें और 5 वे वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि का ग्रामीण क्षेत्रों कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के सापेक्ष भुगतान किया जा रहा है। बैठक में रेट्रोफिटिंग हेतु चयनित ग्रामों के सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाए तथा अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण एवं बहुद्देशीय पंचायत भवन निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए साथ ही आगामी बैठक में डिजिटल डायरी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में गोवर्धन परियोजना के अंतर्गत संचालित बॉयोगैस संयंत्र, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, जीरो पावर्टी आदि की गहनता से समीक्षा की गई।
जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का कार्य 25 सितम्बर तक पूर्ण किया जाए तथा सहयोग न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने संभव अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें साथ ही जी एम डी डिवाइस योजना के अंतर्गत सभी को माह के अंत तक उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुष्टाहार निर्माण हेतु संचालित टी एच आर इकाइयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुष्टाहार की लक्ष्य के सापेक्ष आपूर्ति सुनिश्चित की जाए जिससे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरित कराया जा सके साथ ही उन्होंने अगली बैठक में सभी इकाइयों के सैंपल प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बच्चों एवं महिलाओं के टीकाकरण आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि 30 सितंबर तक निर्माणाधीन गोआश्रय स्थल प्रत्येक दशा में पूर्ण कराते हुए आवारा घूम रहे गोवंशों को अभियान चलाकर प्रत्येक दशा में पकड़वाते हुए संरक्षित कराना सुनिश्चित करें , साथ ही गौशालाओं की बेहतर साफ सफाई करना भी सुनिश्चित करें जिससे गोवंशों में किसी प्रकार की बीमारी आदि न फैल पाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सभी गोवंशों का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि गौशालाओं पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा में प्रतिदिन की कैद की गई गतिविधियों को देखा जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोचर की भूमि पर प्रत्येक दशा में हरा चारा बुबाई कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा राम दुलारे, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in