लांजी रजेगांव मार्ग पर गड्डों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

स्थानीय लोग बोले सड़क पर सफर करना मौत को दावत देने जैसा, विभाग बना मौन

लांजी- रजेगांव बालाघाट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्डों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक व चारपहिया वाहन इन गड्डों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर सफर करना अब मौत को दावत देने जैसा हो गया है। बारिश के दिनों में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार छोटे वाहन चालक गड्डों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन किसी न किसी को इस सड़क पर गिरते-पड़ते देखना आम बात हो गई है। हम लोग प्रशासन से बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।आम नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग कि है कि जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत की जावे। ताकि भविष्य किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो पाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in