हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखी निर्जला व्रत, भगवान शिव और माता पार्वती से पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की प्रार्थना की ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। विकास खण्ड दुद्धी अंर्तगत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हरतालिका तीज व्रत मंगलवार को सुहागिन महिलाएं बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज व्रत धारी महिलाओं में काफी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला, इन्हें प्रातः से ही पूजन अर्चन को लेकर व्यस्त देखा गया। जो पूर्वाह्न बाद पुजा की थाल में गोझिया फल फूल धूप दीप आदी सजाकर मंदिर पहुंची जहां पंडित जी द्वारा इन्हें विधिवत हरतालिका तीज व्रत पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथाएं सुनाई गई, जिसे वर्तधारी महिलाएं श्रद्धा पूर्वक श्रवण किया।आपको बता दें कि ये तीज व्रत अपने पति की दीर्घायु और घर में सुखसमृद्धि बनी रहने की कामनाओं से की जाती है। जो तीज व्रत धारी महिलाओं ने पंडित जी के बताए विधी से विधिवत् पूजन अर्चन की और भगवान शिव माता पार्वती की आरती संघ पंडित जी द्वारा शंखनाद के साथ पुजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान व्रत धारी महिलाओं में अनुराधा देवी, प्रतीमा देवी, रेनू देवी,रिया देवी, सविता देवी, धर्मशिला देवी, संध्या देवी, पुष्पा देवी,और काफी संख्या में वर्त धारी महिलाएं उपस्थित रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in