आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ



औरैया –दिनांक 25 अगस्त 2025 को एक दिवसीय उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तिलक महाविद्यालय औरैया मे किया गया | उक्त कार्यक्रम में नीरज कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर ने एमएसएमई भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से उद्बोधित किया। साथ ही जिला उद्योग केंद्र औरैया से आए हुए सहायक प्रबंधक श्री हेमंत कुमार जी ने राज्य सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से अवगत किया। इंडस्ट्रीज ऑफ कंपनी सैक्रेटरी ऑफ इंडिया के कंपनी सैक्रेटरी श्री मनोज यादव जी ने उद्यमिता और कंपनी अधिनियम के बारे में सहज जानकारी प्रदान की। उद्यमी मित्र श्री राजीव सिंह जी ने एमएसएमई की सहायक योजनाओं के विषय में जानकारी दी। DICCI से आए हुए मंडलीय समन्वयक डॉ. मनोज कुमार जी ने सभी उद्यमियों के साथ उद्यमी की सफल यात्रा वृत्तांत के कुछ अनुभव साझा किए। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ) रवि कुमार जी ने सभी उद्यमियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन एन सी सी अधिकारी लेफ्टीनेंट (डॉo) अंशुल दुबे ने एवं मंच संचालन प्रोo अरविंद सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र/छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरुक करते हुए उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया गया |



