थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ आज तक 24×7 report

सराफा बाजार में बर्तन की दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी का माल किया बरामद

पुलिस ने चोरी का सामान तांबे के तार, तांबे के पाइप, तांबे का पानदान, पीतल की तमेढी, पीतल की टोटी, कीमती लगभग 35 हजार रुपये का माल किया जप्त।

ग्वालियर। 29.08.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 27.08.2025 को फरियादी चिराग अग्रवाल निवासी सिकन्दर कम्पू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी कसेरा ओली में बर्तनों की दुकान है। दिनांक 26.08.2025 को वह अपनी दुकान को शाम 04.00 बजे बन्द कर घर चला गया था। दिनांक 27.08.2025 की सुबह मेरे पास में किराने वाले जैन साहब का फोन आया कि तुम्हारी दुकान के ताले टूटे पडे हैं, मैने अपनी दुकान पर आकर देखा तो दुकान के अन्दर रखा सामान तांबे के तार तथा तांबे की छोटी ढेकची, तांबे का पानदान, तांबे की छोटी परांत, 1 कांसे की थाली और बेला, पीतल की टोटी, पीतल की तमेढी उक्त सामान कोई अज्ञात चोर ताला तोड कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0-88/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा द्वारा थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर प्रकरण में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये और संदिग्धों को चिन्हित किया जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तलाश की गई, इसी दौरान आज दिनांक 29.08.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हुलिया के संदिग्ध हॉस्पिटल रोड पर खड़े हुए हैं, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हॉस्पिटल रोड से मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्धों को धरदबोचा। पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध नाबालिग होना पाये गये। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से उक्त चोरी के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 26.08.2025 की रात्रि को बर्तन की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों बाल अपचारी की निशादेही पर केंसर पहाड़िया मांडरे वाली माता मंदिर के पास से चोरी का सामान तांबे के तार, तांबे के पाइप, तांबे का पानदान, पीतल की तमेढी, पीतल की टोटी, कीमती लगभग 35 हजार रुपये का माल विधिवत जप्त किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अप0क्र0-88/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के प्रकरण में दोनों बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया जाकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जप्त मशरूका :- चोरी का सामान तांबे के तार, तांबे के पाइप, तांबे का पानदान, पीतल की तमेढी, पीतल की टोटी, कीमती लगभग 35 हजार रुपये का माल जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, प्र.आर0 अमित दुबे, मक्खन छारी, आर0 राजेश मंडेलिया, गौरव जैन, राहुल भदौरिया, नितिन गुर्जर, हिमाचल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in