
अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ आज तक 24×7
ग्वालियर दिनांक 29 अगस्त 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज शिंदे की छावनी ढलान पर एवं कोणार्क हॉस्पिटल वाली पट्टी, पडाव पुल पैट्रोल पम्प की तरफ से स्टेशन पुल चढते में, पडाव चौराहा पर गोलम्बर, डीबी मॉल बस स्टेंड एरिया, फूलबाग पुल से लक्ष्मीबाई स्टैच्यू जाने वाली रोड पर, बाडा गोरखी में, हनुमान बांध काली माता मंदिर के पास, जीवाजी विश्वविद्यालय मंे पार्किंग में, शिवपुरी लिंक रोड केंसर पहाडिया चडते, आदित्यपुरम रघुकुल नगर, आदित्यपुरम, बिजलीघर रोड खुरैरी, थाटीपुर विवेकानंद स्टैच्यू सहित गारंटी पीरियड की सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कराई गई।
सूचना क्र./1187/



