Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में सुनसान मकानों में बड़ी चोरी,स्थानीय लोगों में दहशत

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैमसन रुस्तम के फुफेरे भाई निर्मल बेंजामिन ने ताले खोले और देखा कि मुख्यद्वार सहित छह दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी। घर के आलमारी, सूटकेस एवं बक्सों में रखा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने नगदी और कपड़े समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 29 अगस्त की रात लगभग डेढ़ बजे चार से पांच नकाबपोश संदिग्धों की हलचल नजर आई। पुलिस ने बताया कि मल्देवा और कस्बे के मुहम्मद आलम के सुनसान घरों में एक ही रात चोरी की वारदात हुई है।
पुलिस अब गश्त तेज कर संदिग्धों के पूछताछ में जुटी है। निर्मल बेंजामिन ने बताया कि सैमसन रुस्तम पिछले 20-22 दिनों से नोएडा में हैं। मकान की निगरानी उनका काम है। शनिवार सुबह पहुंचे तो चोरी का पता चला।
बता दे कि सीसीटीवी कैमरे में वार्ड नंबर पांच, डीसीएफ कॉलोनी और मल्देवा गांव सहित अन्य जगहों पर संदिग्धों की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। चर्चा है कि जिन मकानों को निशाना बनाया गया, उनमें कोई नहीं था इसकी जानकारी चोरों को पहले से थी या किसी ने मदद की। पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
चोरी के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7