30/8/2025
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
9713906075
शिवपुरी शहर के कोली मोहल्ला मनियर में रहने वाली महिला राजो बाई शाक्य पत्नी शोभाराम शाक्य ने पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने, रास्ता रोकने और आए दिन विवाद करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा।
राजो बाई ने बताया कि उनके परिवार की निजी भूमि पर अवैध रूप से मकान बना लिया गया है। इसको लेकर वे लगातार जमीन खाली करने की बात कहती रही हैं, लेकिन सामने वाला परिवार कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी विवाद को लेकर आए दिन झगड़े की नौबत बनती रहती है।
पीड़िता का आरोप है कि 30 अगस्त की सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच रास्ते को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। इस दौरान आरोपित महिला हेमा शाक्य ने उनकी उंगली दांतों से काट ली। जब उन्होंने रिपोर्ट करने की बात कही तो उक्त महिला ने खुद का सिर फोड़कर उनके खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस कोतवाली में दर्ज करा दी।
राजो बाई ने कहा कि घटना के समय मोहल्ले के लोग भगवत सिंह ठाकुर, कमलेश ठाकुर, रामेश्वर रावत और संजय शाक्य मौजूद थे जिन्होंने बीच-बचाव किया।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले 29 अगस्त की शाम को भी आरोपितों ने रास्ता रोककर थार गाड़ी खड़ी की और तलवार से केट काटकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि दयावती शाक्य, उसके पति, बच्चों व दामाद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके द्वारा की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कर उन्हें झूठे प्रकरण से बचाया जाए।
वाईट
जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट



