Skip to main content

Aaj Tak24x7

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे और थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की।

बैठक में मुख्य रूप से गणेश चतुर्थी, बारावफात और विश्वकर्मा पूजा जैसे त्यौहारों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और कहीं भी अफवाह या अप्रिय स्थिति बनने न दें।

स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
और अगर बाईक पर तीन सवारी
देखे जाने पर कार्रवाई करने कि भी कही गई बात मौके पर इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली, नूरी मस्जिद अहमद नगर के सचिव फ़ुज़ैल अहमद , मदीना मस्जिद के सचिव कौसर कुरैशी , पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, वर्तमान मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल , वार्ड 11 के सभासद प्रतिनिधि आनंद जायसवाल वार्ड 18 के सभासद विकास सिंह और अन्य व्यापारी रहे मौजुद

aajtak24x7
Author: aajtak24x7