
अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट।
यह महत्वपूर्ण आयोजन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पर्यटन, संस्कृति और उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयास वास्तव में अभिनंदनीय हैं। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और उद्योग क्षेत्र से जुड़े दिग्गज उद्योगपति एक साथ मिलकर ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास की नई धारा से जोड़ने और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु संकल्पित हुए। यह कॉन्क्लेव निश्चित ही मध्यप्रदेश की समृद्ध धरोहर और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री श्री धर्मेंन्द्र सिंह लोधी, मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम प्रत्येक सेक्टर में प्रगतिपथ पर अग्रसर हैं। इसी कड़ी में हम प्रदेश के विभिन्न शहरों में क्षेत्रीय विशेषताओं पर आधारित Conclaves का आयोजन कर रहे हैं। आज इस कॉन्क्लेव में पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस संवाद हुआ। हमारा संकल्प है – “पर्यटन को विकास का माध्यम बनाना।”



