रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 155/2025 धारा 310(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त प्रिंस तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी इनायत नगर, थाना इनायत नगर, जनपद अयोध्या उम्र 22 वर्ष को घटना स्थल कस्बा महाराजगंज के पास दिनांक घटना 29.08.2025 को समय लगभग 22:16 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- प्रिंस तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी इनायत नगर थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
- एक अदद तमंचा 12 बोर
- एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
- तरल पदार्थ से सना व तीक्ष्ण गंध निकलता हुआ एक रूमाल
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 28.8.2025 को अभियुक्त प्रिंस तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी निवासी इनायत नगर थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या महाराजगंज कस्बे बस्ती में सर्राफा की दुकान में डकैती की घटना कारित करने हेतु रेकी कर रहा था की जनता के लोगों द्वारा उक्त प्रिंस तिवारी को पकड़ लिया गया मौके पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश पासवान मय हमराही आरक्षीगण के साथ पहुंचकर प्रिंस तिवारी को अपने कब्जे में लेकर गहनता से पूछताछ की गई जिस पर प्रिंस तिवारी ने ने बताया कि अपने अन्य साथियों को बताने हेतु घटना के लिए रेकी कर रहा था पुलिस बल द्वारा अन्य साथियों की अपने स्तर से तलाश की गई नहीं मिलने कड़ाई से पूछताछ पर प्रिंस तिवारी द्वारा अपने द्वारा छुपाए गए कट्टा 12 बारह बोर कारतूस 12 बोर को छुपाए गए स्थान से निकाल कर दिया जिसके आधार पर उक्त अभियोग पंजीकृत हुआ। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 ओमप्रकाश पासवान थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
- का0 सत्येंद्र कुमार, का0 धर्मेंद्र कुमार थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।



