देवसर महाविद्यालय में ध्यानचंन्द्र जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली) शासकीय महाविद्यालय देवसर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में मेजर ध्यानचंन्द्र जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल विधाओं रस्सा कसी, कुर्सी दौड़, बैडमिन्टन इत्यादि खेल विधा में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। यह कार्यक्रम क्रीड़ा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जमुना प्रसाद नामदेव,एन.एस.एस. प्रभारी सुश्री प्रियंका गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी श्री लालता प्रसाद एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पांडे तथा महाविद्यालय के स्टॉफ एवं छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in