जनपद में संचालित विकास एवं जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 30 अगस्त 2025- शासकीय कार्यों के सफल क्रियान्वयन में प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है शासन की मंशा है कि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे लाभान्वित किया जाए। हम सभी को अपने द्वारा किए गए कार्यों की स्वयं समीक्षा करनी चाहिए।
उक्त निर्देश मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद में संचालित विकास एवं जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग अपने नवीन प्रयोगों से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति आकर्षण करते हुए उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहा है साथ ही उन्होंने उन शिक्षकों को भी बधाई दी जिन्होंने आगे बढ़कर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए आकर्षित व प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग कैंप लगाकर विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को जनपद में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त हो इसके लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का वृहद प्रचार- प्रसार कराए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है तथा सत्यापन का कार्य भी कराया जा रहा है। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक माह के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए सतप्रतिशत पूर्ति की जा रही है साथ ही साथ सरकारी भवनों पर भी सोलर संयंत्र स्थापित कराए जा रहे हैं इसके अलावा शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करते हुए सोलर संयंत्र स्थापित कराए जा रहे हैं। बैठक में पूर्वदशम छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए डाटा लॉक किए जाने की प्रक्रिया संचालित है तथा शीघ्र ही छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति डी0बी0टी0 के माध्यम से भेज दी जाएगी।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए गए कि नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु स्थापित ट्रांसफार्मरों के खराब होने की स्थिति में जल्द से जल्द बदला जाए जिससे किसानों को फसल की सिंचाई में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी कार्मिक द्वारा अवैध रूप से धनराशि की मांग की जाती है तो संबंधित कर्मचारियों की जांच कराते हुए तत्काल उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आमजन को विद्युत समस्या, विद्युत बिल के भुगतान हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की सूचना पूर्व में ही दे दी जाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में समस्याओं का निराकरण हो सके।
प्रधानमंत्री /मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन प्राप्त कर उनका सत्यापन करते हुए खुली बैठकों के माध्यम से आवास स्वीकृत किए जाएंगे। उक्त के संबंध में मा0 मंत्री महोदया द्वारा निर्देश दिए गए की दैवीय आपदा के कारण आवास विहीन परिवारों को भी योजना में सम्मिलित करते हुए पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, बायोमेडिकल उपकरण रखरखाव, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सीटी स्कैन सेवा आदि बिंदुओं की गहनता से समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए साथ ही सभी सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए जिससे किसी भी व्यक्ति को बीमारी के इलाज के लिए जनपद से बाहर न जाना पड़े और यदि कहीं आवश्यकता है तो उच्च अधिकारियों को पत्राचार करते हुए आवश्यकताओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित पानी की टंकियों के निर्माण व जलापूर्ति संबंधी आवश्यक कार्यों की सभी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं उनका ट्रायल रन करते हुए उनका संचालन आमजन के हित में सुनिश्चित किया जाए जिससे संबंधित ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पंचायत राज विभाग के कार्यों यथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, आर आर सी सेन्टर संचालक, 15वें व 05वें राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का ग्रामीण क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के व्यय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का कार्य पूर्ति के अनुरूप भुगतान किया जा रहा है जनपद में चार नए पंचायत भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए सभी ग्राम पंचायत में आर आर सी सेंटर का निर्माण कराते हुये डोर टू डोर अपशिष्ट एकत्रित कर उचित अपशिष्ट प्रबंधन किया जा रहा है तथा नियम के अनुसार स्वच्छता शुल्क भी प्राप्त किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में मिशन ज्योतिर्गमय का संचालन कर विद्यालयों को निजी संस्थाओं की तरह संपूर्ण सुविधाओं यथा- कंप्यूटर कक्ष, भोजन हेतु उचित स्थान व प्रबंधन, स्मार्ट क्लासेस, पीने के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था की गई है जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है साथ ही उनके पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक व खेलकूद की क्षमता में भी वृद्धि हुई है। जनपद में अभियान चलाकर अभिभावकों को प्रेरित करते हुए छात्र-छात्राओं के सत प्रतिशत नामांकन के साथ-साथ उनकी सत प्रतिशत उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आकांक्षी शिविर का आयोजन कर ग्राम वासियों को स्वास्थ्य, रोजगार आदि सुविधाओं के साथ-साथ भवन व फसल क्षति का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आकांक्षी शिविर के आयोजन हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए एक जनपद स्तरीय अधिकारी को नोडल नामित किया गया है जिसकी देख-रेख में सभी संबंधी विभागों की स्टाल लगाकर लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा रहा है। निर्माण कार्य की समीक्षा में मंत्री महोदया द्वारा निर्देश दिए गए कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की समिति के माध्यम से जांच कराते हुए कमियों को पूर्ण कराया जाए तथा यथाशीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांतरित भी किया जाए जिससे निर्मित भवनों का उपयोग जनकल्याण के लिए किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित कार्यदाई संस्था ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कराए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
पुलिस की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समय समय पर पैदल मार्च कराया जाता है। महिला अपराधों में नियंत्रण करने हेतु प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है और जनपद स्तर पर महिला थाना संचालित है इसके अलावा घरेलू हिंसा के मामलों को परिवार परामर्श के माध्यम से आपसी सुलह समझौते के साथ निस्तारण कराया जाता है। अपराध नियंत्रण हेतु समय समय पर हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, जिला बदर की कार्यवाही अमल में लाई जाती है और उन पर सतत् निगरानी भी की जाती है।
उक्त के पूर्व मा0 मंत्री महोदया ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आर्या तिवारी एवं दीपिका को लैपटॉप तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत भूमि दुबे एवं अर्चिता यादव को 12 वी पास कर स्नातक परीक्षा में प्रवेश लेने पर 07 हजार रुपए की धनराशि का चैक प्रमाण पत्र वितरित किया।
बैठक में जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in