वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही।

  • अतुल मल्होत्रा ब्यूरो आज तक 24×7 रिपोर्ट।
  • अवैध रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में तितर बितर रूप से खड़े होकर सुगम यातायात को बाधित करने वाले और यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चैकिंग की कार्यवाही जारी है ।
    आये दिन शहर में विक्रम /ऑटो और टमटमो के द्वारा अवैध रूप से नो – पार्किंग क्षेत्र में खड़ी होकर सुगम यातायात को बाधित करने वालो के विरुद्ध आमजन के द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी । उक्त प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द अमल में लाकर आज शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 07 विक्रम के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क राशि 3500 रुपए,05 ऑटो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर शमन राशि 2500 रुपए एवं 11 टमटम के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5500 रुपए शमन शुल्क की राशि अधिरोपित कर कुल 23 वाहनों पर कार्यवाही कर 11500 रुपए जमा कराई गई । चालानी कार्यवाही के बाद सभी वाहन चालको को हिदायत दी गई कि भविष्य में निर्धारित स्थान पर ही सवारियों को बिताए और छोड़ेंगे अन्यथा की स्थिति में पुनः चलानी कार्यवाही की जावेगी ।थाना यातायात पुलिस कंपू द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
    उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा ,सूबेदार श्री राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल सिंह यादव एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in