नगर सेगांव में जांबाज खिलाड़ी भूपेंद्र, विक्रम, प्रवीण, युवराज,अक्षत ,भावेश,पवन, शुभम्, अनुराग, ने नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खो खो एशियन चैंपियनशिप में भारत की और से भाग लेकर भारत ने 30अगसत को नेपाल की टीम को फाइनल में हराकर जीत चैम्पियन ट्रॉफी हासिल की।

भारत ने नेपाल को 1पारी ओर 5अंको से हराया। नगर के जांबाज खिलाड़ी ट्राफी लेकर श्याम 3बजे देवी श्री लालबाई फुलबाई माता जी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। खिलाड़ी ट्राफी के साथ डोल ताशे व आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण कर पंचायत भवन में पहुंचे। जहां पर क्षेत्रीय विधायक केदार डावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर, संरपच शांतिलाल चौहान हिरालाल पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, मुकेश पटेल, संतोष राठौड़, कृष्णकांत यादव, दशोरा नागर समाज अध्यक्ष दिनेश बाबा, मुंशी गुप्ता, पत्रकार दीपक गुप्ता,बबलू गुप्ता, शुभम् आंरडे, अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव,शिक्षक धर्मेन्द्र पाठक,ने खिलाड़ियों,टीम कोच भास्कर पाटील व अभिभावकों का फुल मालाओं व श्री फल साल से सम्मान व अभिनंदन किया। विधायक केदार डावर ने इंट्री फिस व 51हजार व भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने 21हजाररुपये 26जनवरी पर देने कि घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पप्पू यादव ने किया।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in