मंदिरों से निकला भगवान श्रीकृष्ण का डोला।

अनिल चौधरी सनावद।
हैडिंग –

सनावद में प्रतिवर्ष की तरह डोल ग्यारस के अवसर पर मंदिरों से भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। मुरली मनोहर मंदिर,राम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सहित मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद श्रीकृष्ण डोला निकला। कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण डोले को नगर भ्रमण करवाया गया। नगर में जगह जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। युवाओं ने डोले के साथ करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण का परिवारों द्वारा पूजन किया गया और फूल बरसाए गए। दोपहर से नगर भ्रमण से निकले डोलो का रात 8 बजे समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिरों के पुजारी पंडित उमाशंकर कानूनगो,रमेश व्यास,भरत तारे सहित श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes