दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग विद्यार्थी परिषद ने किया थाने का घेराव…?

स्लग/

लोकेशन/गंज बासौदा

रवि चौरसिया संवाददाता

एंकर/गंजबासौदा में मासूम छात्रा के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किया गया इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन इस घटना से नगर की जनता में भारी आक्रोश है।आज विद्यार्थी परिषद द्वारा एक रैली निकालकर थाने का घेराव किया एवं मांग की गई कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए एवं उसके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए! विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता काफी देर तक थाने के गेट पर धरना देते रहे।एसडीओपी शिखा भलावी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थी परिषद का ज्ञापन लिया। विद्यार्थी परिषद की रैली में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।इस घटना के बाद यातायात पुलिस भी सक्रिय नज़र आई उसके द्वारा कई ऑटो चालकों की जांच की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes