लोकेशन – गोगावा जिला खरगोन
रिपोर्टर – संजय गुप्ता
- स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। बस चालक द्वारा बताया गया कि रास्ते पर अचानक भैस आ गयी थी जिसे बचाने में गाड़ी पलट गई विदित होवे की चारण बेड़ी के पहले तीव्र ढलान होने से वाहनों की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है तथा बैडी पर रह रहे लोगो ने अपने घर रोड से सटाकर बनाए हुए है यहां अधिकतर लोगों द्वारा पशुपालन किया जाता है जहां जानवर अक्सर सड़क पर ही घूमते रहते है । जो आए दिन हादसों का कारण बनते है । पहले भी इस मार्ग पर बड़े हादसे हुए है । आज हुए हादसे में बड़ी राहत यह रही कि कोई जनहानि नही हुई । प्रशासन समय रहते न चेता तो बड़ी घटना हो सकती है ।


