शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजनबीआरसी ने बच्चों को अपने गीत के माध्यम से बताया शिक्षा का महत्व, भविष्य में आगे बडने के दिए टिप्स

सिरोंज। ग्राम पंचायत पथरिया के ग्राम सियलपुर के सनराइज कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तो वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एंव सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी जितेन्द्र श्रीवास्तव की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि सनराइज कान्वेंट स्कूल ने एक वर्ष में ही इतने अच्छे परिणाम दिए कि स्कूल को देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि यह कई वर्षो पुरानी संस्था हो। संस्था में कम संसाधनो के बाद भी नन्हे मुन्ने बच्चो में जो ग्राम की छिपी हुई प्रतिभाएं थी। उन्हें संस्था द्वारा उभारकर एक अच्छा मंच दिया जा रहा है। इन्हें प्रतिभाओ में से देश में एक दिन पथरिया ग्राम का नाम रोशन किया जाएगा।

वर्षो पहले लगाया हुए पौधा आज शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को दे रहा फल – इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआरसी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि इतने छोटे छोटे बच्चो में इतना अच्छा अनुशासन देखकर मुझे बडा आश्चर्य हो रहा है। उन्होने अपने गीत के माध्यम से शिक्षको के सम्मान का महत्व बताया और बच्चो को अपने भविष्य में आगे बडने के लिए कई टिप्स दिए। वही वरिष्ठ सेवानिवित शिक्षक विजय कुमार लाहौरी ने कहा कि एक समय था जब हमने इस क्षेत्र में एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह पौधा आज नीलेश प्रजापति के रूप में बडा होकर आज पूरे ग्राम के नन्हे मुन्हे बच्चो को शिक्षा का फल दे रहा है। हाई स्कूल बरेज के प्राचार्य संतोष जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नीलेश प्रजापति का जो योगदान रहा है वह अनुकर्णी है उन्होने हमेशा से ही गांव के गरीब से गरीब बच्चे को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बडाया है। उसी का परिणाम आज ग्राम के समस्त बच्चो को मिल रहा है। सीआरसी भगत सिंह रघुवंशी ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे शिक्षको ने हमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बडने के लिए सहारा दिया है। उसी कारण हम इस क्षेत्र में बडे पद पर भी बडी आसानी के साथ कार्य कर रहें।

नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां – तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक-प्राचार्य द्वारा आगंतुक अतिथियो का शॉल श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वही विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का स्वागत पुष्पमाला वा स्मृति चिन्ह प्रदान कर छात्रों एवं प्रबंधन ने किया और समस्त छात्र-छात्राओं को शिक्षक निर्भय सिंह रघुवंशी द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर शिक्षक नरेश राय,विजय कुमार लाहौरी,संतोष जैन,देशराज खान,भगत सिंह,शफीक उल्ला खान,मुन्ने खान,यशवंत रघुवंशी,श्रीमती ज्योति अरविंद बैरागी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीलेश प्रजापति,राजकुमार सेन ने किया एवं आभार इंसाफ खान ने द्वारा किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes