Skip to main content

Aaj Tak24x7

जबलपुर शहर में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है

ज्ञापन के माध्यम से न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा बताया गया है कि सरकार के द्वारा अभी हाल ही में सार्थक नामक एक ऐप लॉन्च किया गया है जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुबह और शाम सार्थक अप के द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करानी है, लेकिन सवाल उठता है कि अधिकतर स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य स्थल से ग्रामीण इलाकों में जाते हैं जहां नेटवर्क की कमी और अन्य समस्याएं देखी जाती हैं जहां स्वास्थ्य कर्मियों दावा किया है कि सार्थक अप की माध्यम से अपनी मौजूदगी दिखाना हर समय और हर वक्त संभव नहीं है जिसे लेकर गुरुवार को न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सीएमएचओ को ज्ञापन देकर सरकार सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। अब सवाल उठता है कि सरकार डिजिटल भारत की ओर बढ़ रहा है लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी इस सार्थक ऐप को स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हैं इससे जाहिर होता है कि आज भी अधिकारी कर्मचारी वही सरकारी पुराने धर पर चलने को आतुर हैं।

आज तक 24&7 न्यूज के लिए जबलपुर से विजय चतुरपाले की रिपोर्ट।
बाइट(१)
(१) न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा सीएमएचओ को दिया ज्ञापन.
(२) सरकार द्वारा लांच किया गया सार्थक ऐप का स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे हैं विरोध।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7