थाना सहार पर मालखाने में जमा काफी पुराना माल मुकदमाती नाजायज शराब को किया गया नष्ट

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –शासन की मंशा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सहार में आबकारी अधिनियम से संबंधित जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमान् अभिजित आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री आलोक मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री पृथुयशश्य पुनीत मिश्रा व तहसीलदार बिधूना व थानाध्यक्ष सहार श्री पंकज मिश्रा आदि की उपस्थिति में थाना सहार के मालखाने में जमा माल मुकदमाती अवैध,जब्त नाजयज शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया जिसमे नष्ट करायी गयी कुल 67 मुकदमो से संबंधित अवैध नाजायज शराब का विवरण- 265 लीटर देसी शराब एवं 40 लीटर विदेशी शराब ,देसी शराब की कीमत ₹65 000 एवं विदेशी शराब की कीमत लगभग ₹40000 कुल कीमत कुल मूल्य लगभग 105000 को नियमानुसार नष्ट कराया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes