Skip to main content

Aaj Tak24x7

रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मौजूदगी में बरावफ़ात पर्व में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज बस्ती शहर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह या अनुचित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व को मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान थाना प्रभारीगण एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7